
मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ डीएम पुलकित खरे ने गणेशरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
पहला मैच सिकासा पैंथर्स और सिकासा ईगल्स के बीच हुआ, जिसमें सिकासा ईगल्स ने 24 रन से जीत हासिल की। उदित चतुर्वेदी मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच सिकासा ईगल्स और सिकासा लायंस का हुआ, जिसमें सिकासा ईगल्स ने 10 विकेट से विजय प्राप्त की और पार्थ चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच सिकासा पैंथर्स और सिकासा लायंस में मध्य हुआ, जिसमें सिकासा पैंथर्स ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। ओम अग्रवाल को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। महोत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और चेस की विभन्नि प्रतियोगिता चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवम सीए विद्यार्थियों के मध्य होनी है। सीए शाखा अध्यक्ष अनुराग खंडेलवाल एवं सचिव राहुल चौधरी आदि वरिष्ठ सीए ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । सीए कुलदीप अरोड़ा, सीए अभिषेक गर्ग, सीए मिनाल चावला, सीए मुकुल शर्मा, सीए रोहित कपूर, सीए रवि अग्रवाल, सीए प्रदीप बंसल, सीए गौरांग खंडेलवाल, सीए अंशुल माहेश्वरी, सीए शिवम बंसल, सीए योगेश बाबू , सीए नेहा यादव , सीए पार्थ चतुर्वेदी, सीए आशीष जैन आदि उपस्थित थे।