किसानों को 60 हजार प्रति एकड मुआवजे दे प्रदेश सरकार-राजकुमार तौमर
किसानों की हर सम्भव मदद करेगी प्रदेश सरकार-लक्ष्मीनारायण चौधरी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने सैकड़ों किसानों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के कार्यालय पर धरना देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि मंडल के सभी जिलों में पिछले दिनों हुई बे मौसम बरसात के कारण धान बाजरा और कपास की फसल सौ प्रतिशत बर्बाद हो चुकी है जिसके कारण किसान की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है मंडल के सभी जिलों के ज्यादतर खेतों में अभी भी काफी जलभराव की स्थिति है जिसकी वजह से आगामी आलू और सरसों की फसल की बुवाई संभव नहीं है आगे मांग की गई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल के अधिकारियों को आदेशित करें कि मण्डल के जिलों में जहां-जहां जलभराव है उसकी निकासी के लिए पम्प सेट लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और किसानों की फसल बर्बाद के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ कम से कम 60 हजार रुपया प्रति किसान को दिया जाए! किसानों पर बकाया किसान क्रेडिट कार्ड विद्युत बिल या अन्य किसी भी तरह के लोन की वसूली फिलहाल ना की जाए।
प्रदेश सरकार में केबिनेट मन्त्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने ज्ञापन देने गए किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं हर कदम पर अन्नदाता के साथ हूँ सोमवार को लखनऊ जाते ही सबसे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी से बात कर हर सम्भव मदद दिलाने की कोशिश करूंगा। इस दौरान उदयवीर सरपंच मुकेश रावत लाल सिंह तोमर अवधेश रावत हरिपाल प्रधान सोनवीर सिंह हरपाल सिंह अंशु नौहवार बच्चू काका सोबरन सिंह डॉक्टर संदीप चौधरी सुरेश फौजी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे!