ट्रिपल मर्डर की घटना में वांछित अभियुक्त मुठभेड के दौरान गिरफ्तार/घायल
मथुरा। थाना शेरगढ़, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान थाना क्षेत्र शेरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विशम्भरा-पैगांव रोड पर ट्रिपल मर्डर की जघन्य घटना में वांछित अभियुक्त यशपाल (मृतका का पति) को गिरफ्तार/घायल किया गया। 1 साल पहले यशपाल ने अपने सौतेले बेटों के साथ ईर्ष्या और पत्नी पर संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त –
- यशपाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी करनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी का विवरण–
1.01 अदद तमंचा .315 बोर, 05 अदद कारतूस .315 बोर (02 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस) ।
- एक बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल
–अभियुक्त यशपाल शातिर क़िस्म का अपराधी है, जिसने अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी व दो सौतेले बच्चों की हत्या कर जनपद मथुरा में विगत वर्ष 2021 में दिपावली के पर्व के समय थाना क्षेत्रान्तर्गत नौहझील, सुरीर व बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे व आस-पास क्षेत्र में शवों को फेक दिया था, सहअभियुक्त अजय कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम नगला राजा थाना अवागढ़ जनपद एटा को पुलिस द्वारा दिनांक 04.10.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ट्रिपल मर्डर घटना का विवरणः—
•मृतका श्रीमती करिश्मा देवी मूल रूप से ग्राम फरीदा थाना एका जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली थी, जिसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व टडवा विक्की थाना मुरादगंज जनपद औरैया में हुई, मृतका के एक पुत्र दिव्यांश ने जन्म लिया, शादी के लगभग डेढ वर्ष पश्चात बीमारी के कारण पति की मृत्यु हो गयी।
•उसके पश्चात मृतका की शादी उसके देवर उपेन्द्र से हुई, उपेन्द्र नोएडा मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, उससे भी एक बच्चा सूर्यांश पैदा हुआ। शादी के कुछ वर्षो बाद पति उपेन्द्र से संबंध विच्छेद हो गये।
•वर्ष 2019 में मृतका श्रीमती करिश्मा ने कोर्ट में ट्रक ड्राइवर यशपाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी करनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद से शादी की।
•कुछ समय तक दोनों बच्चे (दिव्यांश ,सूर्यांश) यशपाल व करिश्मा के साथ रहे लेकिन यशपाल उन बच्चों को अपना न मानकर उन्हे अपने साथ नहीं रखना चाहता था, जिस कारण यशपाल व करिश्मा में तनाव रहने लगा
•दोनो बच्चों (दिव्यांश ,सूर्यांश) को मृतका करिश्मा ने अपने देवर/पूर्व पति उपेन्द्र के गांव में ही छोड दिया जो वहां करीब 01 वर्ष तक रहे।
•वर्ष 2021 में रक्षाबन्धन पर मृतका करिश्मा अपने दोनों बच्चो (दिव्यांश ,सूर्यांश) को अपने साथ जाफरपुर, नजफगढ से ढासा बॉर्डर दिल्ली किराये के मकान में अपने पति यशपाल के पास वापस ले आयी। यशपाल इस बात से नाराज रहने लगा और करिश्मा पर शक करने लगा व उसपर आरोप लगाने शुरू कर दिये।
•यशपाल ने अपनी पत्नी करिशमा व दोनो बच्चों की हत्या करने की योजना अपने साथियों के साथ मिलकर बनायी, तीनों की हत्या करने के लिए यशपाल ने डेढ़ लाख रुपये अपने साथियों को देने का वादा किया था, जिसमें से कुछ पैसे दे दिये थे कुछ रह गये थे। अभियुक्तों की योजना थी कि:-
“कि अबकी बार करिश्मा को बच्चों सहित दिपावली पर घर भेजने के नाम पर हम सभी लोग इन तीनों की हत्या कर देंगे और गुमशुदगी दिल्ली में लिखवा देंगे जिससे हमपर कोई शक भी नहीं करेगा”
•दिनांक 01.11.2021 को यशपाल ने अपनी पत्नी व करिश्मा को नए कपडे खरिदवाए और त्यौहार पर घर जाने की बात कही और अपने पूर्व रचित षडयंत्र के अनुसार रात्रि में करीब 10.30 बजे यशपाल ने अपनी पत्नी करिश्मा को अपने साथी अजय के साथ अपने ग्राम करनपुर जनपद फिरोजाबाद भेजने हेतु रावता मोड जाफरपुर दिल्ली से ट्रक में बादली पहुंचे।
•बादली ढासा बार्डर पर पूर्व से तय योजना के अनुसार करीब आधे घण्टे इन्तजार करने के बाद दूसरा साथी रवि अपनी स्कार्पियो कार रजि0नं0 UP 83 R 3004 लेकर आ गया। सभी गाडी में बैठकर फिरोजाबाद के लिये चल दिये रास्ते में रवि ने कहा अरविन्द उर्फ भट्टारी भी घर जायेगा उसे भी रास्ते से लेना है।
•पचगाँव हरियाणा में अरविन्द उर्फ भट्टारी मिला वहाँ घाटा चढाई से पहले फरीदाबाद की तरफ चाय पी, चाय पीकर गाडी अजय ने चलाई पलवल पार करके अलीगढ रोड पर ढाबे पर अरविन्द उर्फ भट्टारी व रवि ने शराब पी बाकी गाडी में बैठे रहे। करीब ढाई बजे रात्रि में करिश्मा अपने दोनों बच्चों (दिव्यांश ,सूर्यांश) व चारों हत्यारे यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गये।
•एक्सप्रेस वे पर चलती गाडी में चारों बदमाशों ने पहले करिश्मा का गला दबा कर हत्या की। उसके बाद दोनों बच्चों को पैर से गला दबा कर यशपाल व उसके साथियों ने मार दिया।
•यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती गाडी से एक बच्चे के शव को बाहर की ओर फेंक दिया, उससे कुछ दूरी पर दूसरे बच्चे के शव को फेंक दिया।
•दोनो बच्चों के शवों को फेंकने के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप ही मृतका करिश्मा के कपडे फाडकर उसके शव को गाडी से नीचे उतारकर फेक दिया।