18 जाट रेजीमेंट का स्थापना दिवस समारोह 2 अक्टूबर को

देश

मथुरा। 18 जाट रेजीमेंट का 57 वां स्थापना दिवस मिलन समारोह दो अक्टूबर को नेवी रिजॉर्ट्स भरतपुर रोड मथुरा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरियाणा, राजस्थान दिल्ली, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के समस्त पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार चतुर्भुज चौधरी, कैप्टन ओमबीर, कैप्टन महिपाल, सूबेदार सूरजमल, नायक सूबेदार चंद्रभान, कैप्टन समुंदर सिंह, हवलदार विजयपाल हवलदार ओमबीर, हवलदार सतवीर एवं समस्त मथुरा के पूर्व सैनिक हैं। बताया कि हवन नौ बजे से 10:00 बजे तक, झंडारोहण 10: 15 से 10:30 बजे, सैनिक सम्मेलन 10:30 से दोपहर 12 बजे तक,वीर नारी सम्मान, भोजन एवं जलपान 12 बजे से दोपहर दो बजे तक एवं विदाई समारोह दोपहर 2:30 बजे होगा।

Spread the love