अस्पताल पहुंचकर बीएसए ने घायल बच्चों के हाल चाल जाने

टॉप न्यूज़

मथुरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने गुरुवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचकर घायल हुए बच्चों के हाल चाल जाने। बीएसए ने बच्चों के उपचार के संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों से वार्ता की। शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
गुरुवार को तहसील मांट के बेगमपुर बांगर प्राथमिक विद्यालय की छत गिर गई थी। इसमें आठ बच्चे घायल हो गए थे। इनमें से कुछ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मथुरा जिला अस्पताल रैफर किया गया था। शाम को बीएसए दीवान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराए गए बच्चों के हाल चाल जाने। बीएसए ने बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही चिकित्सकों से भी इलाज के संबंध में वार्ता की। शुक्रवार को उपचार के बाद भर्ती बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

Spread the love