आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर (आईएएस) ने मुख्य अभियंता आगरा क्षेत्र द्वितीय से संबद्ध अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश को विद्युत नगरीय वितरण मंडल, फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य अभियंता आगरा द्वितीय से संबद्ध अधिशासी अभियंता राजीव कालरा को विद्युत वितरण खंड तृतीय सैफई में तैनाती दी गई है। अधिशासी अभियंता सचिन गुप्ता के नई तैनाती के आदेश भी जल्द होने की विभाग में चर्चाएं हैं।