मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी रहे क्रांति शेखर सिंह को मथुरा वृंदावन नगर निगम का अपर नगर आयुक्त होंगे। जबकि अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी का इसी पद पर सहारनपुर नगर निगम में स्थानांतरण हुआ है।
शासन ने पीसीएस अधिकारी क्रांति शेखर सिंह के कुछ दिन पूर्व हुए तबादले में संशोधन करते हुए उनको नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर तैनाती दी है।