मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वेलनेस सेंटर पर फ्री हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन 24 जुलाई को प्रात:10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। डा.आशीष गोपाल द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, पीएफटी जांच नि:शुल्क होंगी। यह जानकारी सेंटर के दिलीप ने दी। कैंप में रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये रहेगा। डाइटिशियन वैशाली एस नागपाल द्वारा भी डाइट के बारे में जानकारी दी जाएगी।