बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली रही बाधित, हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़

टॉप न्यूज़

मथुरा। तेज हवा एवं बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सलेमपुर बिजलीघर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से सुधार कार्य में दिक्कतें आईं।
शनिवार शाम को सलेमपुर बिजलीघर क्षेत्र में लालपुर नहर के पास 33केवी लाइन पर पेड़ गिर जाने से पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। मंडी चौराहा,सौंख रोड,लाजपत नगर सहित कई क्षेत्रों में अंधकार छा गया। एसडीओ जयगुरुदेव रिषभ शर्मा,जेई नवादा सतेन्द्र मौर्या टीम लेकर निकले और रात्रि में ही सप्लाई नॉर्मल कराई। रात्रि में सुचारू हुई सप्लाई तड़के फिर बाधित हो गई। फॉल्ट को दूर कर बिजली करीब 10 बजे चालू कराई गई। लोकल फॉल्ट अलग हुए। वहीं कैंट-बंगालीघाट क्षेत्र में भी रात्रि के समय फॉल्ट होने पर बिजली सप्लाई गड़बड़ा गई। सुबह भी समस्या रही। एसडीओ कैंट संदीप, जेई सतेन्द्र, जेई होशियार सिंह आदि इंजीनियर सप्लाई नॉर्मल कराने में लगे रहे।  बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी एसई आनंद प्रकाश,एक्सईएन मनीष गुप्ता अपडेट लेते रहे।

Spread the love