बिजली उपभोक्ता की समस्या का एसई ने कराया एक घंटे में निस्तारण

टॉप न्यूज़

पिछले कई माह से कृष्णानगर बिजलीघर के काट रहा था चक्कर, बताई थी प्रॉब्लम
मथुरा। पिछले कई माह से विभाग के चक्कर लगाते-लगाते परेशान उपभोक्ता ने अपनी समस्या एसई शहरी को बताई तो उन्होंने तुरंत उसकी समस्या का निस्तारण करवा बिल संशोधन कराया।


जानकारी के अनुसार राधानगर कृष्णानगर निवासी सतनाम कौर के मीटर में प्राब्लम के चलते बिल गड़बड़ा गया था। अधिक बिल एवं मीटर खराब होने की जानकारी एक्सईएन कृष्णानगर एवं एसडीओ कृष्णानगर को दी। पिछले तीन-चार माह से उपभोक्ता कृष्णानगर बिजलीघर के चक्कर काट रहा था। एसडीओ ने भी आश्वासन दिया था कि समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। परेशान उपभोक्ता ने स्थिति से एसई शहरी आनंद प्रकाश को अवगत कराया। तुरंत संबधिंत अफसरों को बुलाया गया और जानकारी की गई। एसडीओ मीटर मुकेश प्रकाश से रिपोर्ट मांगी गई। मीटर विभाग की रिपोर्ट मिलते ही एसडीओ रमेश सोनी ने बिल संशोधन किया। उपभोक्ता गुरूप्रीत ने बताया कि पूर्व में मीटर जंप के कारण बिल बढ़ गया। इसकी शिकायत कृष्णानगर के इंजीनियरों से की,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। करीब 100 चक्कर विभाग के काटे होंगे। इतना सहयोग मिला कि मेरी लाइट नहीं कटी। एसई शहरी आनंद प्रकाश से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने एक घंटे के भीतर मेरी समस्या का समाधान करवा बिल संशोधन कराया। उनका आभार व्यक्त किया।


चीफ इंजीनियर सिंहा को अलीगढ़ जोन का भी चार्ज
मथुरा। आगरा जोन के चीफ इंजीनियर एसके सिंहा को दक्षिणांचल एमडी ने अलीगढ़ जोन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

Spread the love