नशे में सिपाही ने ही कर दी साथी सिपाही की हत्या, फिर फांसी से लटका दिया शव

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। विगत 30 जून को नौहझील थाने में तैनात सिपाही की उसके ही साथी सिपाही ने हत्या कर शव फांसी से लटका दिया था, जिससे यह वारदात आत्महत्या लगे। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार 30 जून को प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील को सुबह सूचना मिली कि थाना नौहझील पर तैनात आरक्षी आशीष कुमार का शव उसके कमरे में फांसी के फन्दे से लटका है। इस सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील, क्षेत्राधिकारी मांट, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीशचंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर द्वारा किया गया। फोरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किये गये। शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी व चिकित्सकों के पैनल द्वारा करवाया गया । इस सम्बन्ध में मृतक आरक्षी के परिजनों की तहरीर पर थाना नौहझील पर मु.अ.सं. 252/2022 धारा 302/201 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट बनाम आरक्षी रोहित धनकड पंजीकृत किया गया। इस मामले की जांच में पाया गया कि आरक्षी रोहित धनकड द्वारा 29/30 जून की रात्रि में आरक्षी आशीष कुमार के साथ शराब पीकर वाद विवाद किया गया, जिसमें आरक्षी रोहित द्वारा मृतक आरक्षी आशीष कुमार के साथ डन्डे से बुरी तरह मारपीट की गयी। इस पर मृतक आरक्षी आशीष कुमार द्वारा थाने पर जाकर उसके साथ की गयी मारपीट के सम्बन्ध में मुकदमा लिखाने के लिए बताया गया। इसी कारण आरक्षी रोहित धनकड ने उत्तेजित होकर रस्सी से आरक्षी आशीष कुमार का गला घोटकर हत्या कर दी तथा हत्या को आत्महत्या की घटना दिखाने के उद्देश्य से मृतक आरक्षी आशीष कुमार के शव को रस्सी से पंखे से लटका दिया। अभियुक्त रोहित धनकड ने पूछताछ पर अपना जुर्म का इकबाल किया है।

श्रीश चंद्र एसपी देहात

कार्रवाई-

थाना नौहझील पुलिस टीम अभियुक्त आरक्षी रोहित धनकड़ थाना नौहझील मथुरा पुत्र कृष्णपाल सिह निवासी – ग्राम इकलौता थाना दौराला जिला मेरठ को नौहझील- बाजना रोड, नौहझील से 02 जुलाई को करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः
1-का. 1842 रोहित धनकड थाना नौहझील मथुरा पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी–ग्राम इकलौता थाना दौराला जिला मेरठ।

आपराधिक इतिहासः
मु.अ.सं. 252/2022 धारा 302/201 भादवि व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना नौहझील जनपद मथुरा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-प्र.नि. प्रदीप कुमार थाना नौहझील मथुरा
2-उ.नि. पुष्पेन्द्र पाल सिह चौहान थाना नौहझील मथुरा
3-का. 1559 अक्षय कुमार थाना नौहझील मथुरा

Spread the love