मथुरा। सड़क दुर्घटना में मृत खुशी के 22वें जन्मदिन पर परिजनों ने वृंदावन में गौ सेवा की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव गुप्ता एवं डॉ.प्रीति गुप्ता की युवा पुत्री खुशी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह केडी मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी। परिजनों ने नम आंखों से उसे याद किया और उसके जन्मदिन पर सेवा कार्य किए। घर पर पूजा-अर्चना के बाद वृंदावन गौशाला में गौ सेवा की। गायों को चारा-गुड़ खिलाया। साधु सेवा की और आशीर्वाद लिया।
