मुख्य बिंदु
1- सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाए
2-प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाएं
3- एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस तैनात हों
4- युवाओं को स्टंट बाजी करने से रोकें
5-बड़े-बड़े ब्रेकर तुरंत हटाए
मथुरा। बुधवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।
वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख मार्गों और एक्सप्रेसवे के सहारे नगरिवकास या अन्य संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि अवैध अतिक्रमण हट जाए। सीएम ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस लगाए, ताकि यदि कोई एक्सीडेंट हो जाए तो घायलों को तुरंत हायर सेंटरर भेजा जाए, एनएचएआई भी इससे जुड़े।
सीएम ने कहा कि इन बातों को सुनिश्चित करना होगा कि आवारा पशु सड़क पर न घूमें। घरों के पालतू कुत्ते भी सड़क पर न घूमें, उनके मालिक घर पर ही साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं, साथ ही कुत्तों का समयबद्ध वैक्सीनेशन भी कराएं।
सीएम ने कहा कि इस बात को सुनिश्चत करें कि सड़क स्टंट करने की जगह नहीं है। जो युवा ओवरब्रिजों पर स्टंट कर रहे हैं, उन्हें समझाना होगा।
सीएम ने कहा कि परिवहन विभाग इस बात को सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन लाईसेंस देने के साथ साथ वाहन चालक को ट्रैक पर भी देखें। अन्यथा खैरात की तरह लाईसेंस बांटना बंद कीजिए।
सीएम ने कहा है कि जेबरा क्रॉसिंग का निर्माण कराया जाए। स्पीड ब्रेकरों को कमरतोड़ न बनाएं।