मथुरा। अस्कुंडा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर नृसिंह देव का महा मस्तकाभिषेक वैदिक रीति से तंत्र विशेषज्ञ मुन्नालाल लाल मिश्र, सेवायत पं. मनोज मिश्र, विनोद मिश्र महंत दीपक शास्त्री व पंडित अमित भारद्वाज ने किया। तदुपरांत सुगंध सेवा पुष्प सेवा, वस्त्र अलंकरण कर शरवत व हलुआ का भोग लगाया गया। सायं भव्य फूल बंगला सजाया गया। रात्रि में महाआरती के साथ प्राकट्य महोत्सव का समापन हुआ। व्यवस्था में राहुल मिश्र, प्रखर मिश्र, डा. उमंग शास्त्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का सहयोग रहा. इस अवसर पर प्रमुख रूप मोहित शास्त्री, राजकुमार शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
