दिल्ली में इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली/मथुरा। नई दिल्ली में शुक्रवार को मुंडका इलाके में एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी आग के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू  जारी है। 

कहां पर लगी आग

मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लगी। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद करीब 20 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

मची अफरातफरी

आग लगने के कारण वहां पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक 20 शवों को इमारत की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

Spread the love