विजयादशमी शक्ति की उपासना का उत्सव- अजय

Uncategorized

News4live, मथुरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाराणा प्रताप नगर के द्वारा विजयादशमी उत्सव आज चंदनवन के स्थानीय पार्क में मनाया गया।
पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों के बीच बोलते हुए श्री जी बाबा के पूर्व प्राचार्य डॉ अजय ने बताया कि यह विजयादशमी उत्सव कोई ऐसे ही साधारण तरीके से हिन्दू समाज के सामने नहीं आ गया इस उत्सव के पीछे प्रभु श्री राम का 14 वर्ष का वनवास और अपने प्रियजनों से विछोह शामिल है।
इस दिन केवल राम जी की रावण पे ही विजय नहीं हुई थी, सज्जन शक्ति की दुर्ज़न शक्ति पे भी विजय हुई थी और इसका श्रेय भगवान राम द्वारा की गई 14 वर्षों तक वनवास रूपी तपस्या को जाता है, हिन्दू समाज को भी ध्यान रखना चाहिए कि चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थिति आए हमें उस परिस्थिति में रोना पीटना नहीं चाहिए वरन सहज हृदय से स्वीकारते हुए तपस्या की भांति लेना चाहिए और अपने को तैयार करना चाहिए कि आवश्यकता पड़ने पर उस तपस्या के तेज से सोने की लंका तक राख कर दें।
संचलन के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस बस्ती में भी संघ का संचलन निकलता है वहां को दर्जन शक्ति को स्वयं पर लग जाता है कि यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली एवं सज्जन शक्ति में अपने आप ही एक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का संचार हो जाता है।
बौद्धिक के बाद सभी स्वयंसेवकों ने संचलन गीतों की लय पर कदम मिलाते हुए चंदन वन कॉलोनी के प्रत्येक गली में अपना संचलन निकाला। संचलन में शामिल गणवेशधारियों को देख कर कॉलोनीवासियों ने घरों से निकल कर पुष्पवर्षा की एवं संचलन में चल रही भारतमाता की झांकी की पूजा अर्चना की।
इससे पहले कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक रहे शारीरिक प्रमुख ललित ने सभी को रचना से बैठाया एवं अधिकारियों से शस्त्रपूजन कराया, प्रार्थना पूर्व विधायक प्रणतपाल चौधरी ने कराई।
संचलन में प्रमुख रूप से संघचालक कैप्टन रामपाल, खुशीराम, कार्यवाह डॉ अनिल, नरेंद्र इन्द्रप्रस्थ, हरीश मुद्गल, डॉ अरुण, ललितमोहन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरतन समेत डेढ़ सैकड़ा स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

Spread the love