
मथुरा। क्वारंटाइन सेंटरों में खराब व्यवस्थाओं को लेकर दायर याचिका के संबंध में उच्च न्यायालय , इलाहाबाद के आदेश पर अपर मुख्य सचिव, उप्र शासन ने जनपद मथुरा में पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (वि /रा) तथा – डॉ. अमिताभ पाण्डेय सीनियर कन्सल्टेन्ट, जिला चिकित्सालय मथुरा शामिल होंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने अवगत कराया है कि कोविड -19 महामारी से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई समस्या/शिकायत आ रही है तो एकीकृत कोविड कमान्ड सेन्टर पर दूरभाष नम्बर 0565-2470254 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण स्थित एकीकृत कोविड कमान्ड सेन्टर पर उपस्थित होकर अपनी शिकायती प्रार्थना पत्र भी दे सकते है, जिसका निस्तारण पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स की उपरोक्त कमेटी द्वारा किया जायेगा।
