मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 को गऊ ग्राम परखम में कई प्रकल्पों करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Uncategorized

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रो० एस०पी०सिंह बघेल सहित उत्तर प्रदेश के कई मंत्री करेंगे शिरकत

आर०एस०एस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे मुख्य वक्ता

महामंडलेश्वर डॉ० स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और अवधेशानंद गिरि महाराज का मिलेगा आशीर्वचन
News4live परखम (मथुरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को प्रातः 10 से दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, गऊ-ग्राम, परखम, फरह में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास एवं अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
यह जानकारी दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा ने बुधवार को गऊ ग्राम परखम, फरह स्थित अशोक सिंघल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति दीनदयाल धाम, फरह के तत्वावधान में 28 नवंबर शनिवार प्रातः 10 बजे गऊ ग्राम परखम, फरह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसन्धान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रमुख प्रकल्पों का विमोचन, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण और आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय तथा 2 बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी करेंगे।
मीडिया प्रभारी कीर्ति पी० कुमार ने बताया कि समारोह को परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं आचार्य महामण्डलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा श्री अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी रहेंगे।
समारोह में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या, भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास की कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर ने बताया कि समारोह में प्रबुद्घ वर्ग और समाजसेवियों के साथ ही महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को बुलाया गया है। इसमें प्रमुख शिक्षाविद, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, फैकल्टीज, समय- समय पर जिनका सहयोग प्राप्त होता रहता है, ऐसे समाजसेवियों तथा समाज परिवर्तन में लगे बंधुओ और भगिनियों को भी आमंत्रित किया गया है। डॉ० गौरव श्रीवास्तव ने मॉलिक्युलर बायलॉजी लैब के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में उमेश शर्मा, विनीत कुमार, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र एवं ऋषभ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love