कल और परसों नगरनिगम के सभी वार्डों में सफाई, एंटी-लार्वा का स्प्रे व सैनिटाइजेशन होगा

टॉप न्यूज़

02 दिवसीय अभियान से पार्षगदण एवं मौहल्ला निगरानी समिति भी जुडेंगी

मथुरा। आंशिक कोरोना कर्फ्यू में नगरनिगम क्षेत्रार्न्तगत 02 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के दृष्टिगत नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता निरीक्षकों को वार्ड के नोडल अधिकारी के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के लिये निर्देशित किया गया।

02 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान समस्त वार्डों में गलियों एवं सडक की सफाई, नाला-नाली में एंटीलार्वा दवा का छिडकाव, सैनेटाइजेशन, नाला एवं रेलवे क्रासिंग के पास सफाई कार्य प्रमुखता से कराया जायेगा।

सांयकालीन पाली में वार्डों में फॉगिंग कार्य सुनिश्चित कराया जायेगा।
02 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान 15 मई को वार्ड सं-32, 29, 59, 07, 64, 57, 53 में फॉगिंग करायी जायेगी। 16 मई को वार्ड सं- 62, 35, 58, 19 एवं 40 में फॉगिंग करायी जायेगी। 02 दिवसीय अभियान में मोहनपुर, अडूकी, सलेमपुर, ईशापुर, नौगांव, सुनरख, मुकुन्दपुर, नवादा, कोयला अलीपुर, तारसी, धनगांव, लोहवन आदि में चलाया जायेगा विशेष अभियान।
आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व समस्त नालों की सफाई सुनिश्चित कराये जाने हेतु क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी माह मई में ही समस्त नालों की तली-झाड सफाई कराकर इस आशय का प्रमाण पत्र नगर आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
02 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान में वार्ड के पार्षदगणों एवं वार्ड स्तर पर गठित मौहल्ला निगरानी समितियों को भी जोडा जायेगा। वार्ड स्तरीय नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अभियान के दौरान स्थानीय पार्षदगण एवं मौहल्ला निगरानी समिति के सदस्य सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामानंद त्यागी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक- के.के. सिंह, नीरज कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार लवानियां, मुकेश शर्मा, विपिन कुमार, निहाल सिंह मोनिका सिंह, सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे।

Spread the love