रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल मरीजों को दे रहा अच्छी सेवाएं

देश

विश्व नर्स दिवस पर एक-दूसरे को दी बधाई, ..और बेहतर सेवाएं देने का लिया संकल्प
मथुरा। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन में कोरोना मरीज सहित अन्य मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीज की नियमित देखरेख चिकित्सक एवं स्टाफ करता है। इसमें नर्सों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। इधर हॉस्पिटल प्रशासन मरीज एवं उनके परिजनों की समस्याओं का निस्तारण कराता है। हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं सेवाओं की सराहना की जा रही है। कोरोना के चलते नर्स दिवस पर कार्यक्रम नहंी हुआ फिर से सभी ने एक-दूसरे को इस दिवस की बधाई दी और अच्छी सेवाएं देने का संकल्प भी लिया। हॉस्पिटल के संचालक/सचिव स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने नर्स दिवस पर बधाई दी और कहा सभी मेहनत से कार्य करें।

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। नियमित चेकअप एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है,जिससे वह जल्द ठीक होकर अपने घर जाएं। नर्स दिवस पर सभी को बधाई दी गई है।
पूनम, सिस्टर इन इंचार्ज, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन

हॉस्पिटल में मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है। उनकी समस्या का निस्तारण तुरंत कराया जाता है। कोरोना काल में सावधानी पूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। खुद का भी ध्यान रखना पड़ता है। आज का दिन महत्वपूर्ण है। सभी को बधाई दी है।

–लिजी पात्रा आईसीयू नर्स रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन

कोरोना काल में हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाती है। परिजनों को भी बीच-बीच में मरीजों की स्थिति बताई जाती है। सभी का सहयोग मिलता है। नर्स दिवस पर सभी को बधाई।
राधा भारद्वाज आईसीयू नर्स,रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन

हॉस्पिटल में भती मरीज जल्द ठीक हों,यही प्रयास सभी करते हैं। कोरोना मरीजों का सावधानी पूर्वक उपचार किया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रशासन भी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी करता रहता है। प्रतिदिन उनका हाल चाल लिया जाता है।
शिवानी भट्ट, आईसीयू स्टाफ नर्स, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन


कोरोना संक्रमित मरीजों को सेवाएं दी जा रहीं हैं। ड्यूटी के दौरान मरीजों का हाल-चाल लिया जाता है। लोग स्वस्थ्य होते हैं तो सुकून मिलता है। उद्देश्य है कि मरीज जल्द ठीक हों और अपने घर जाएं।
मिथिलेश वार्ड नर्स, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल वृंदावन


नर्सिंग के काम में जो सुकून है, वह किसी और काम में नहीं। सेवाभाव के बिना यह काम नहीं हो सकता। समाज सेवा का यह सबसे बड़ा माध्यम है। मुझे गर्व है कि मैं स्टॉफ नर्स हूं।
–गुड़िया वार्ड नर्स, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल

बीमार-रोगियों की सेवा को इन्होंने बनाया है जीवन का ध्येय-

Spread the love