
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा है कि जनपद के साथ साथ सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी से बुरी तरह त्रस्त है। इस महामारी के समय संतोष की बात यह है कि मथुरा महानगर में सरकारी योजनाओं एवं सरकारी अधिकारियों की मेहनत के साथ साथ मथुरा नगर की कई स्वयंसेवी संस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वमसेवक ,भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर पर बूथ कमेटी के कार्यकर्ता, इस समय जनता के साथ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। साथ ही मथुरा जनपद की कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस महामारी की विभीषिका को कम करने के लिए अपने आप को प्रस्तुत किया है।

प्रमुख रूप से जीएलए ग्रुप के नारायण दास अग्रवाल , मुकुंद ग्रुप के प्रमोद कसेरे, बसेरा ग्रुप के रामकिशन अग्रवाल, वृंदावन के मर्दुल कृष्ण शास्त्री के साथ-साथ हजारों लोग जो इस बीमारी में अपनी सेवा के लिए गुमनाम रूप से भी अपने आप को प्रस्तुत किए हैं, वास्तव में यही जनपद के हीरो है। मथुरा जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि सभी अपने मतभेदों को भुलाकर जो बन सके, इस बीमारी में व्यक्तिगत स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से सरकारी स्तर पर जो भी हम मदद कर सके, उसके लिए आगे आए। तभी हम इस बीमारी से अपने आप को अपने शहर को अपने प्रदेश को बचा पाएंगे। आज के समय पर समाज सेवा ही नारायण सेवा है। इस संकल्प के साथ हमें इस लड़ाई को को लड़ना है, लड़ रहे हैं और हम इसको जीतेंगे भी।