लॉकडाउन: 37 लोगों पर जुर्माना, 171 वाहनों के हुए चालान

मथुरा समाचार

मथुरा। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने गुरुवार को औरंगाबाद, मंडी चौराहा, सौख रोड, राधिका विहार, धौलीप्याऊ, कृष्णा नगर आदि इलाकों में कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा लॉकडाउन नियमों का पालन कराया। औरंगाबाद में गोकुल मिष्ठान भंडार, पारस कन्फेक्शनरी, चौधरी साड़ी कलेक्शन, कालीचरण कम्युनिकेशन सेंटर एवं जय मां संतोषी कॉस्मैटिक प्रतिष्ठान खुले हुए पाए गए। खुले पाए गए उक्त प्रतिष्ठानों के विरुद्घ प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शेष स्थानों पर प्रतिबंधित प्रतिष्ठान बंद पाए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बिना मास्क पहने मिले 37 लोगों पर जुर्माना लगाया तथा अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट के सड़क पर फर्राटा भरते 171 वाहनों के चालान कराएं। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्तमान आंशिक कर्फ्यू में अनावश्यक बाहर न निकले। अगर बाहर जाना अत्यावश्यक हो तो मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे महामारी से बचाव हो सके।

Spread the love