जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने की जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना, आमजन से की भागीदारी की अपील

Uncategorized

News4live मथुरा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने स्वयं स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से जनगणना के प्रति जागरूक रहने और स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

जनगणना के द्वितीय चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जा रही है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी एवं तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना उपस्थित रहे।

Spread the love