यमुना मिशन के माध्यम से प्रतिदिन 700 गायों और बंदरों को मिल रहा चारा-भोजन

बृज दर्शन

मथुरा। ब्रज के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन अनुमानित 700 गायों और इतने ही बंदरों के लिए यमुना मिशन द्वारा चारा-भोजन की व्यवस्था जा रही है। कोरोना काल में यमुना मिशन की यह गायों-बंदरों के लिए भोजन-सेवा वरदान साबित हो रही है।
वर्तमान में यमुना मिशन की ओर से मथुरा के गऊघाट, अक्रूरघाट, कृष्णा गोशाला, कृष्णगंगा घाट, कामधेनु गोशाला, तुलसीवन, धु्रवघाट और महादेव घाट पर गायों को हरे चारे के अलावा घीया, गोभी, टमाटर, बैंगन सब्जी आदि डाले जाते हैं। मथुरा में करीब 200 गायों के अलावा बड़ी संख्या में बंदरों को भोजन मिल जाता है। इसके अलावा गोवर्धन गिरिराज तलहटी एवं परिक्रमा मार्ग में रोजाना 400 से 500 गायों की भोजन सेवा की जाती है। यहां भी हरे चारे के साथ साथ सब्जी आदि डाले जाते हैं।

यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने इस बारे में बताया कि निरंतर पौधरोपण और यमुना शुद्धिकरण के कार्यों के बीच गायों-बंदरों के लिए भोजन की व्यवस्था किए जाने के लिए हम संकल्पित हैं। कोरोना के कारण आगे परिस्थिति कितनी भी जटिल हों, यह सेवा चलती रहेगी।

Spread the love