5150 दीपों से जगमगाया अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को किया नमन

Uncategorized

एक ईंट, एक रुपये के सिद्धांत से समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प

मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती पर शनिवार को महाराजा अग्रसेन चौक 5150 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पवर्षा और महाआरती की गई। संगीतमय अग्रसेन चालीसा के पाठ के बीच बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेंद्र ट्रेजरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग, उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, संगठन मंत्री ताराचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग और जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल व विपिन अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर चंदन तिलक, माल्यार्पण और साफा बांधकर किया। इसके बाद 5150 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा अग्रसेन चौक आलोकित हो उठा। सामूहिक रूप से अग्रसेन चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया और महाआरती के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एक ईंट, एक रुपये का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक

ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन योगेंद्र ट्रेजरी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभानु गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा सामाजिक एकता, समानता और सेवा की प्रेरणा देती है। सम्मेलन का प्रयास है कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके विचार पहुंचें। सेवा कार्यों को और अधिक तत्परता से आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल और संगठन मंत्री ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत के माध्यम से जरूरतमंदों को सहयोग देने और समाज के सभी वर्गों के उत्थान का संदेश दिया था। उनकी यह परंपरा आज भी सामाजिक सहयोग और समरसता की राह दिखाती है।

समाज में सबको साथ लेकर चलने का संदेश

जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग और जिला महामंत्री वैभव अग्रवाल व विपिन अग्रवाल ने कहा कि समाज की मजबूती एकजुटता से आती है, किसी एक व्यक्ति के वर्चस्व से नहीं। कोई व्यक्ति समाज से बड़ा नहीं होता, बल्कि समाज से ही व्यक्ति की पहचान बनती है। सभी को साथ लेकर चलना ही महाराजा अग्रसेन की सच्ची प्रेरणा है।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन वैभव अग्रवाल पार्षद और विपिन अग्रवाल एडवोकेट ने किया। संयोजन विष्णु गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, ऋषि अग्रवाल, सोम्या अग्रवाल और सजल गर्ग ने किया।

इस अवसर पर प्रतुल गंगल, शुभम अग्रवाल, पराग गुप्ता, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरभ गर्ग, नितिन अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौर हरि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक सिंघल, सह मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता सहित सम्मेलन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर समाज में एकता, सेवा और खुशहाली बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love