गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदेश अनुसार चलाया जा रहा धरपकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी द्वितीय थाना प्रभारी नंदग्राम अमित कुमार और एसओजी टीम ने अवैध रूप से लाया जा रहा 243 किलो गांजे के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि मुखबिर द्वारा थाना नंदीग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आईसर ट्रक में आंध्र प्रदेश से सप्लाई के लिए अवैध गांजा मंगाया जा रहा है। जो आज नंद ग्राम में ही लाया जाएगा। इसी को मानते हुए थाना नंदग्राम पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक आईसर ट्रक को रोका और उसमें चेक किया गया तो फलों के क्रेट के नीचे अवैध रूप से 243 किलो गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस में ट्रक के साथ मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट- अरुण वर्मा