आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के माध्यम से प्रत्येक गरीब को स्वास्थ्य सेवायें मिलें
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अधिकाधिक संख्या में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड बनायें, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि एक लाख 60 हजार 757 गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं और अभियान चलाकर निरंतर कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में राया के एमओआईसी की प्रशंसा तथा कम कार्ड बनाने पर वृन्दावन एवं अर्बन मथुरा के एमओआईसी पर नाराजगी प्रकट की।
श्री चहल ने सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम बीमारियों के साथ-साथ डायबटीज, हायपर टेंशन एवं ब्लेड कैंसर जैसी दवाई भी उपलब्ध रहें। आयुष्मान एवं गोल्डन एनसीबी पोर्टल पर अभियान चलाकर डाटा फीड करने के भी निर्देश दिये। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सभी अस्पतालों की साफ-सफाई एवं यंत्रों की उपलब्धता बनी रहे। भ्रूण परीक्षण न होने के लिए निरंतर ऐसी पैथलोजी का निरीक्षण करते रहें, जिससे भ्रूण हत्या न हो सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजय कुमार वर्मा, डाॅ, भूदेव सिंह, डाॅ0 आलोक कुमार, डाॅ0 चित्ररेश, डाॅ0 मुनीष पौरूष, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 अभिनव मिश्रा सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।