मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन बाद संख्या – 252/2021 ठाकुर केशव देव महाराज मंदिर कटरा केशव बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड केस में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष छाया गौतम को रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी प्रदान करके प्रतिवादी बनाकर पैरोकारी के लिए अधिकृत किया।
उक्त संदर्भ में आने बाली तिथि 16/8/2022 को और आगामी सभी तिथियों पर छाया गौतम पैरोकार की हैसियत से उपस्थिति दर्ज करेंगी।
प्रतिवादी अधिग्रहण पर हिंदू महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी का आभार प्रकट करते हुए हर्ष व्यक्तक्त किया सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने छाया गौतम को पटका पहनाकर अंतिम समय तक लड़ने के लिए साथ देने का विश्वास दिलाया।
