मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम ने की स्व-गणना, जनपदवासियों से की सहभागिता की अपील

Uncategorized

News4live मथुरा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को जनपद की मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं और जनगणना की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में सक्रिय सहभागिता निभाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर स्टेट मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह वर्मा, जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी, जिला जनगणना तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना सहित आरिफ अली, राम सैनी एवं ऋषभ कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love