पिंटू उपाध्याय
मथुरा । नाग पंचमी के शुभ अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय प्राइस मनी दो दिवसीय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी,
उत्तर प्रदेश कुमारएवं उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु की खिताबी कुश्तियां हुई थी । जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की एवं कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरण किया ।

मथुरा से पहुंचे कमल किशोर वार्ष्णेय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ,सुरेश चंद्र उपाध्याय महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, दिनेश सिंह गोरखपुर महासचिव, चंद्र विजय यादव रेलवे ने संयुक्त रूप से हनुमान का प्रिय गदा स्मृति चिन्ह स्वरूप ,अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ,मिष्ठान आदि भेंट किए।
उत्तर प्रदेश केसरी जोंटी गौतम बुद्ध नगर एवं उपविजेता उत्तम राणा बागपत उत्तर प्रदेश कुमार सौरव गोरखपुर छात्रावास एवं उपविजेता रमन गोरखपुर उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु मोनू यादव मऊ का किताब अपने-अपने नाम किया उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 162 पहलवानों ने जोर आजमाइश किया,। मथुरा से आए सोनू ठाकुर रूप किशोर गुर्जर समान उत्तर प्रदेश के निर्णायक एवं गोरखपुर की पुराने पहलवान हस्तियां उपस्थित थीं ।
13 thoughts on “दोदिवसीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच”
Comments are closed.