
मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज जी और वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में केक काटकर विश्व हृदय दिवस मनाया गया। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में एक नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और नि:शुल्क परामर्श के लिए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अर्पित अग्रवाल और सिम्स हॉस्पिटल का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल ने कहा कि आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मैं सभी को यह सन्देश देना चाहता हूँ कि सीने के दर्द को हल्के में न लें, तुरंत वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें। धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन ना करें, पर्याप्त नींद ले, नियमित टहले, और स्वस्थ भोजन लें। यदि कोई दिल से जुड़ी समस्या है तो एक वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें। सिम्स हास्पि़टल में 24 घण्टे आपातकालीन सेवायें उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बृजवासियों की सेवा का मेरा स्वप्न पूर्ण हो रहा है, सिम्स हॉस्पिटल सभी तबके के लोगों को अत्याधुनिक मशीनों द्वारा विश्वस्तरीय इलाज दे रहा है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल बृज क्षेत्र में कई वर्षों से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। और सभी प्रकार की जटिल समस्याओं सर्वश्रेष्ठ इलाज कर रहे हैं। आज सिम्स हॉस्पिटल का कार्डियोलॉजी विभाग बृज का सर्वश्रेष्ठ हृदय रोग संस्थान बन गया है। सिम्स है तो मुमकिन है।