
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशु एवं उनकी माता को कपड़े,आवश्यक खाद्य सामग्री एवं उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं ।
श्री राधाकृष्ण सेवा समिति की संस्थापिका दीपांजलि शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस मां का सम्मान किए बिना अधूरा है, इसी क्रम में उनकी संस्था प्रतिवर्ष महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने एवं उनको जरूरत की वस्तुएं प्रदान करती है इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में उनकी संस्था द्वारा यह कार्य किया गया है।
प्रिया शर्मा महामंत्री ने बताया कि लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था कार्य कर रही है।
डॉक्टर वंदना पांडेय ने कहा कि संस्था महिलाओं को सशक्त, सफल बनाने के साथ साथ उनके अधिकारों की जानकारी देकर बहुत अच्छा कार्य कर रही है।
इस मौके पर मुख्यरूप से दीपांजलि शर्मा, प्रिया शर्मा, ललिता चौधरी, ज्योति गुप्ता, रीता चौधरी, डॉक्टर वंदना पांडेय, कविता नर्सिग ऑफिसर, शिवकुमार, रामप्यारी, अनीता आदि उपस्थित रहे।