
मथुरा। पति से छुटकारा पाने के लिए एक महिला तांत्रिक और उसके साथी के चंगुल में फंस गई। तांत्रिक के कहने पर हजारों रुपए की रकम महिला ने उसे दे दी और लाखों रुपए की और मांग करने लगा।
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग निवासी पंकज अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में वर्तमान में गोपाल खार हनुमान निकेतन सीके पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले रामनिवास दास व उसके साथी जितेंद्र पर पत्नी व बेटी पर काला जादू करने व कुछ खिलाकर 25 लाख रुपये मांगने की जानकारी दी।
आरोप ये भी है कि करीब 35 हजार रुपये अब तक महिला से आरोपितों ने ठग लिए हैं। इसके लिए पीड़ित ने पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी दिए थे।
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जब जानकारी की, तो मामला सच पाने पर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों मूलरूप से जिला गाजीपुर के थाना नंदगंज के गांव अगस्ता सलामतपुर निवासी हैं।
