
भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा- महेंद्र
संघ हिंदुओं को जागरूक कर रहा है – ऋतेश्वर महाराज

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा ने रिफाइनरी नगर की काशीराम बस्ती के हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हिंदुओं का देश है, यहां अन्य लोग रह सकते हैं, मगर यह देश हिंदुओं का ही कहलायेगा। भारत में जितनी भी चीजें आगे बढ़ाएंगे उसका दायित्व भी हिंदुओं का है।

बीबीआर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता महेंद्र शर्मा क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि हम लोगों को संगठित होना चाहिए और संगठित भी लोहे की फुटबॉल की तरह होना होगा। हिंदू संगठित होंगे तो कोई भी हमारी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। हिंदुओं को शेर की तरह शक्तिशाली बनना होगा। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू संगठन की बात करता है। हम संरक्षित होंगे तो हमारा भारतवर्ष समर्थ होगा। हम संगठित होंगे तो हमारा भारतवर्ष पुनः विश्वगुरु बनेगा। क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझना है तो पहले संघ की शाखा में आना होगा, तभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझा जा सकता है।

मुख्य अतिथि परम पूज्य पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज में ने कहा कि हिंदू समाज को जागृत करने के लिए मातृशक्ति और युवा वर्ग आगे आए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों का भविष्य बनाना है, परिवार सुरक्षित रहना है तो देश को सुरक्षित रखना होगा। बच्चों, परिवार और देश को सुरक्षित करने के लिए लिए कोई साधु संत या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं आएगा उसके लिए आपको स्वयं आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि देश के अंदर फैल रही विभाजित करने की गतिविधियों को तोड़ना होगा। अगर देश सुरक्षित रहेगा तो हिंदू सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हिंदू हुआ करते थे, लेकिन अब समाप्त हो गए। पाकिस्तान में मंदिरों में पूजा होती थी, अब धीरे-धीरे करके मंदिर तोड़ दिए गए। अब वही स्थिति बांग्लादेश में है। हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अब आप सबको एकजुट होने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुओं को जागरूक करने के लिए सौ वर्ष से निरंतर काम कर रहा है।
प्रांत कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति ब्रज प्रांत ललिता जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने हमे वसुदेव कुटुंबकम का मंत्र दिया है, जब हम सभी एक ही परिवार हैं तो सब अलग-अलग क्यों हैं ? उन्होंने कहा कि मानव शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है जो पंचतत्व पृथ्वी में विराजमान है उन्हें संरक्षित रखना हमारा नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम अध्यक्ष सियाराम प्रधान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पूर्व अतिथियों में भारत माता के चित्रपट पर पुष्पार्चन कर दीप प्रज्ज्वलित कर हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ किया। अतिथियों का समिति सदस्यों द्वारा उत्तरीय और तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। बीबीआर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीकृष्ण चन्द गांधी सरस्वती विद्या मंदिर और मदन मोहन कलावती के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर ठा० रामजीलाल, मुकेश शर्मा, निदेशक ओमकार सिंह, सतीश शर्मा, हरी प्रसाद, जगदीश राजपूत, सचिन भारत, माधव पुल्कित, रोहतास, सरिता सिंह, चंद्रभान, बीएमएल अग्रवाल, हर्ष, घनश्याम लोधी, नयन शर्मा, हेमराज, अनिल शर्मा, अंकिता पाठक, विक्रम सिंह मनमोहन गुप्ता आदि सनातनी भारी संख्या में उपस्थित रहे।