गोकुल बिजली कर्मियों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। गोकुल बिजलीघर से पोषित क्षेत्र में बकाया वसूली करने गई टीम से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी और राजस्व वसूली के दस्तावेज फाड़ दिए। गाली गलौज करते हुए का कि जब देखो वसूली के लिए आते रहते हो। लाठी-डंडे से मारपीट की। इससे एक कर्मचारी बेहोश हो गया। पिटे कर्मचारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की तहरीर दी। साथ ही एसडीओ लक्ष्मीनगर सचिन द्विवेदी एवं क्षेत्रीय जेई को अवगत कराया। बिजली कर्मी रमेश चन्द्र एवं मोहन सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने तीन नामजद सहित तीन-चार अज्ञातों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
