विजिलेंस ने ग्रामीण क्षेत्रों की कार्रवाई, पकड़ी बिजली चोरी

मथुरा समाचार

एक सैकड़ा से अधिक बड़े बकाएदारों के कटवाए गए कनेक्शन
-ग्रामीणों से ओटीएस में पंजीकरण एवं लाभ उठाने की अपील

मथुरा। बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। एक सैकड़ा से अधिक बकाएदारों की सप्लाई काटी।
औरंगाबाद एसडीओ सचिन द्विवेदी एवं विजिलेंस प्रभारी ज्ञान सिंह के निर्देशन में टीम ने आवंला सुल्तानपुर,दीप पुरम, औरंगाबाद , राधा कृष्णा सिटी एवं बाद गांव में चेकिंग की। यहां छह लोग बिजली चोरी करते मिले। इनकी केबिल उतार कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन्हीं क्षेत्रों में विजिलेंस के साथ टीम ने एक लाख से ऊपर के आधा सैकड़ा बकाएदारों के कनेक्शन कटवाए। शहर के कृष्णानगर क्षेत्र में एसडीओ रमेश सोनी के निर्देशन में टीम ने अभियान चलाया। ओटीएस में पंजीकरण कराने की अपील भी की। नौहझील क्षेत्र के मिठ्ठौली गांव,फरह के नगला बलजीत गांव,साइट बी के धर्मपुरा,खायरा के गांव बेरा, बलदेव क्षेत्र में,ओल,कोसी क्षेत्र,छाता,बलदेव के मडौरा आदि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों ने ओटीएस को लेकर अभियान चलाया और बिजली कटवाते हुए पंजीकरण कराए। शाम को एसई चीफ इंजीनियर/अधीक्षण आनंद प्रकाश,एसई प्रभाकर पांडेय एवं एसई अजय गर्ग ने समीक्षा कर ओटीएस की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

Spread the love