मथुरा । पुलिस भर्ती के लिये आवश्यक हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिये अभ्यथियों से घूस लेने वाला डाक्टर विजिलेंस ने छापा मारकर पकड़ लिया।
मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर के घर पुलिस भर्ती के लिये अभ्यर्थी अपने हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंचे । इस बीच सर्टिफिकेट बनाने वाले इस हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास अचानक विजिलेंस की टीम पहुंची और उक्त डॉक्टर को पकड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने हेल्थ सर्टिफिकेट के बहाने के लिए अभ्यर्थियों से घूस ली है । फिलहाल मामले की जानकारी की जा रही है ।