विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, लगे टीके

देश

मथुरा। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह कैंप लगाए। अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और लाभार्थियों हाल जाना।


सोमवार को न्यायालय परिसर में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा.राजीव गुप्ता, कंट्रोल रूम प्रभारी डा.भूदेव सिंह, नोडल अधिकारी नेशनल अरबन हेल्थ मिशन डा.मानपाल सिंह, डा.प्रवीन भारती आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

वैक्सीनेशन की जानकारी कर लाभार्थियों से बातचीत की। उनको बताया गया कि कोई भी परेशानी होने पर तुंरत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। अफसरों ने कैंट बिजलीघर एवं रोडवेज कार्यालय परिसर में लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया। मीडिया कर्मियों के लिए पुलिस लाइन स्थित हॉस्पिटल में कैंप लगाया गया। कैं ट स्थित कामरेड धर्मेन्द्र सभागार में कर्मचारियों ने प्रथम डोज लगवाई। दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक अमित किशोर द्वारा वैक्सीनेशन की प्रगति जानी गई। इसके अलावा अन्य निर्धारित केन्द्रों पर वैक्सीनेशन हुआ।

जिला महिला अस्पताल,महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में अधिकारियों ने व्यवस्था देखी। सीएमएस डा.मुकुंद बंसल, सीएमएस डा.भाष्कर, डा.अमन कुमार, डा.मान पाल आदि ने वैक्सीनेशन पर नजर रखी।

Spread the love