
मथुरा। शहरी विद्युत वितरण मंडल एवं देहात विद्युत वितरण मंडल की क्रिकेट टीमों के मध्य अलंकार स्टेडियम में मैच हुआ। देहात की टीम ने शहरी टीम को हराकर मैच जीत किया। खिलाड़ियों ने चौके एवं छक्के लगाए। एसडीओ पंकज शर्मा ने नाबाद रन 153 रन बनाए।


गणतंत्र दिवस पर मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के निर्देशन में शहरी मंडल एवं देहात मंडल की टीम के मध्य मैच हुआ। टॉस शहरी टीम ने जीता और पहले बेटिंग करने का निर्णय लिया। खिलाड़ी पंकज शर्मा ने नाबाद 153 रन, मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने 11 रन, एक्सईएन आशीष गुप्ता ने 20 रन बनाए। चार विकेट खोकर 266 रन शहरी टीम ने बनाए।

शहरी टीम में एसई शहरी मुदित तिवारी,एक्सईएन अनिल कुमार,एसडीओ भूपेन्द्र,एसडीओ संदीप वर्मा,एसडीओ संदीप वाष्र्णेय,एसडीओ मनोज कुमार,एसडीओ शुभम अग्रवाल आदि शामिल थे। एसडीओ औरंगाबाद सौरभ मिश्रा ने एक विकेट,एक्सईएन मांट दीपक वर्मा ने दो विकेट,रिषभ शर्मा ने एक विकेट लिया।

इसके जवाब में देहात की टीम ने पांच विकेट खोकर 269 बनाकर मैच जीत लिया। बेटिंग करते हुए जेई छाता उदित कुमार ने 114 रन,एक्सईएन सचिन द्विवेदी ने नॉट आउट 45 रन, एक्सईएन आशुतोष तिवारी ने 10,एसडीओ सौरभ मिश्रा ने 16 रन बनाए। पंकज शर्मा ने एक,संदीप वर्मा ने एक,एसडीओ भूपेन्द्र,राजकुमार अत्री ने एक विकेट लिया। शहर में विकेट कीपिंग मुख्य अभियंता ने की। देहात में विकेट कीपिंग आशुतोष तिवारी ने की। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने देहात मंडल की टीम के कप्तान सौरभ मिश्रा को ट्रॉफी दी। मैन ऑफ दा मैच उदित को और बेस्ट बल्लेबाज पंकज शर्मा को घोषित किया गया। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन मैच देखने वाले विभागीय अधिकारी,इंजीनियर एवं कर्मचारी करते रहे। इस मौके पर एसई एसपी पांडेय,एसई एसके सनोरिया,एक्सईएन गौरव कुमार,पंकज बघेल,मनीष बंसल आदि अधिकारी एवं इंजीनियर मौजूद रहे।

