मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय गोविल के 17 वर्षीय पुत्र गोकुल(पलाश) की अचानक मृत्यु हो गई है। शनिवार शाम करीब सात बजे गोकुल अपने कृष्णापुरी चौराहे स्थित आवास के सामने एक दुकान के सामने अचानक गश खाकर गिर पड़ा। उस समय संजय गोविल घर के अंदर थे, उनको दुकानदारों ने गोकुल के गिर जाने की सूचना दी। तत्काल संजय गोविल बेटे को बेहोशी अवस्था में तिवारी हॉस्पिटल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु की खबर सुनकर भारी संख्या में भारतीय पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं और परिचितों की घर पर भीड़ लग गई हैं।