केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किए केजेएस पर दर्शन

टॉप न्यूज़

मथुरा । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने आज अपरान्ह सपरिवार श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पहुँचकर विधिविधान पूर्वक पूजन कर दर्शन किये । इस अवसर पर श्रीकृष्ण-जन्मस्थान की प्रबन्ध-समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया, श्री चौबे ने संस्थान कार्यालय में आकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली व कुशल प्रबंधन की प्रशंसा की । इस अवसर पर सं. मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव, गिर्राज शरण गौतम, अनुराग पाठक आदि उपस्थित रहे ।

Spread the love