यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही टाटा जेस्ट कार बलदेव क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार चालक समेत दो की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दो को उपचार को आगरा भर्ती कराया है।
बलदेव क्षेत्र में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131के समीप अनियंत्रित टाटा जेस्ट कार पलटने से कर सवार चार लोग फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को निकाला। इनमे चालक कर्ण सिंह निवासी जय गोविंद खेड़ा न्यू तानी उन्नाव की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार सवार बीआरएस नगर लुधियाना पंजाब मूल निवासी गांव बिशुनपुरवा लोरिया पश्चिम चंपारण बिहार निवासी अजीम मुल आलम, मोहम्मद आरिफ और गांव नीमखेड़ा ओरस उन्नाव निवासी शिवम को उपचार के लिए आगरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां मोहम्मद आरिफ अंसारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

Spread the love