ब्रजद्वार हाथरस। काफी चर्चाओं में रहे बूलगढ़ी कांड में दो और आरोपियों की जमानत याचिकाओं सेशन न्यायालय ने खारिज कर दिय।
बिदित हो कि बूलगढ़ी कांड में आरोपी रहे रामू की जमानत याचिका सेशन न्यायालय से पहले ही खारिज हो चुकी है। जबकि 30 जनवरी को रवि व 03 फरवरी को लव कुश की ओर से डाली गई जमानत याचिकाओं को भी न्यायालय ने खारिज कर दिया है। दोनों ही जमानत याचिकाओं पर 10 फरवरी को न्यायालय में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों ही जमानत याचिकाओं पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष को सुना था।