पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

मथुरा समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

मथुरा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव को सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलिन्दी ग्रीन कॉलोनी में सपा नेता प्रदीप चौधरी के फार्म हाउस पर भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तथा नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि श्रधेय नेताजी जैसे लोग सदियों में कभी कभी अवतार के रूप में धर्ती पर आते है। नेताजी ने जीवनोपरांत दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, नौजवान तथा सभी वर्गों के लिए उनके हक और हुकूमत की लड़ाई लड़ी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि श्रधेय नेता जी कुश्ती के अखाड़े से लेकर राजनीतिक अखाड़े तक सदैव चरखा दाव चलाते रहे। जीवन के हर अखाड़े में सफल रहे। सपा नेता वीरेंद्र यादव ने कहा कि श्रधेय नेता जी सर्व समाज के नेता थे तथा नेताजी ने महिलाओं को भी सम्मान देते हुए दस्यु फूलन देवी जैसी महिला को देश की सबसे बड़ी पंचायत में सांसद बनाकर भेजा। इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन दिनेश यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम किया। छात्रसभा के माध्यम से तमाम नौजवानों को राज्यसभा तथा विधान परिषद भेजने का काम किया। नेताजी छात्र राजनीति के हमेशा ही पक्षधर रहे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह बौद्ध पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश निषाद, चित्रसेन मौर्य, सोनू पंडित, महेंद्र चौधरी, कृपाल चौधरी, अजय सारस्वत, पवन चौधरी, मुन्ना मलिक पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन पहलवान, रवि यादव, सत्तो ठाकुर, राम पुरोहित, तेजपाल चौधरी, मोहित सिंह प्रधान भाई, श्याम सिंह आदि मौजूद थे।

Spread the love