मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए व्यापारियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु देश की प्रसिद्ध चिकित्सकों से नगर की विभिन्न लगभग 70 इकाइयों के दो सैकड़ा से भी अधिक व्यापारियों के साथ देर रात तक स्वास्थ्य पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, अपोलो हॉस्पिटल की एसोसिएट उपाध्यक्ष मानसी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशि भानु गर्ग द्वारा दीप जलाकर किया गया उपस्थित व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा अतिथियों, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, का पटका उड़ा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर हॉस्पिटल उपाध्यक्ष मानसी सिंह द्वारा व्यापारियों को अस्पताल में आर्थिक छूट देने के उद्देश्य से प्रवीलेज हेल्थ कार्ड का लोकार्पण व्यापार मंडल पदाधिकारी से कराया गया ।

स्वास्थ्य चर्चा में मौजूद देश के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश मल्होत्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन एन खन्ना, पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश बत्रा व कैंसर रोग विशेषज्ञ अजय गुप्ता द्वारा आधुनिक जीवन शैली के नुकसान व दिनचर्या में बदलाव से गैर संचारी रोगों को बढ़ावा मिलने के साथ प्रारंभिक विभिन्न जांचों को बेहद जरूरी बताते हुए समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने नियमित योग व्यायाम टहलने खान-पान नियमित करना शराब बीड़ी सिगरेट गुटका चीनी मैदा तला भूना खाना आदि पर रोक को स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया उपस्थित व्यापारियों ने खान-पांन से लेकर जीवन शैली तक से जुड़ी बातों को साझा किया जिन्हें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरल भाषा में देर रात तक निस्तारित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की उपाय बताएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी द्वारा इस तरह की आयोजन के लिए व्यापार मंडल व अस्पताल की सराहना करते हुए विभिन्न संस्थाओं से इससे प्रेरणा लेने व इस तरह के कार्यक्रम जिससे स्वास्थ्य की प्रति जागरूकता आती हो निरंतर करते रहने पर जोर दिया
उपस्थित अपोलो हॉस्पिटल की एसोसिएट उपाध्यक्ष मानसी सिंह ने कहा कि इंद्रप्रस्थ अपोलो में हम विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को महानगरों से आगे ले जाकर इस स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए हमारा लक्ष्य मथुरा जैसी विकासशील शहरों में रोगों की रोकथाम और शीघ्र निदान की शक्ति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है बीमारियों के बोझ को कम करने व रियायती दरों पर यहां की व्यापारियों को स्वास्थ्य सुविधा देते हुए अस्पताल व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तावित सभी व्यापारियों को प्रिविलेज कार्ड उपलब्ध कराएगा जिसमें सभी प्रकार के इलाज में छूट मिलेगी जिसे आज लोकार्पण किया गया है ।

उपस्थित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हर मौसम हर समय देश व समाज की सेवा में तत्पर रहने वाली व्यापारी समाज की सेवा व स्वास्थ्य की चिंता करते हुए यह स्वास्थ्य चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है व्यापारिक समस्याओं की निदान के साथ व्यापारियों की स्वास्थ्य समस्याओं का निदान भी आवश्यक है
कार्यक्रम में उपस्थित देश की ख्याति प्राप्त कवित्री डॉक्टर शुभम त्यागी द्वारा अपनी प्रेम भरी प्रस्तुतियां यारों जी लो यारों के साथ वरना दिल खोल देंगे यह डॉक्टर औजारों के साथ आदि प्रस्तुतियों से जमकर उपस्थित जनों की तालियां बटोरी
कार्यक्रम का संचालन व समन्वय करते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि सिर्फ व्यापारी हितों के लिए ही नहीं व्यापार मंडल सर्व समाज के हितार्थ जनहित में आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा नगर की लगभग 70 व्यापारिक इकाइयों व विविध ट्रेडों की दो सैकड़ा से अधिक व्यापारियों की उपस्थिति उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दर्शाती है
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अशोक अग्रवाल सतीश बृजवासी रामचंद्र खत्री महावीर मित्तल दिलीप पांडे राज नारायण गोद राकेश अग्रवाल भोला यादव सुनील साहनी श्री भगवान चतुर्वेदी मुकेश अग्रवाल विकास जिंदल मीणा लाल अग्रवाल नागेंद्र वर्मा हरीश अग्रवाल गिरधारी शरण अग्रवाल दीपक अग्रवाल लक्ष्मण दास कलर अशोक अग्रवाल योगेश अग्रवाल सचिन चतुर्वेदी गिरीश खंडेलवाल उपेंद्र चतुर्वेदी विनोद अग्रवाल श्याम सुंदर अग्रवाल मुकेश अग्रवाल मुकेश राजपूत अवधेश खंडेलवाल आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे
13 thoughts on “देश के प्रसिद्ध चिकित्सकों से व्यापारियों ने की स्वास्थ्य पर चर्चा”
Comments are closed.