श्री गणेशाय नमः महन्तआचार्य पं राम कृष्ण शास्त्री प्राचीन सिद्ध श्री दुर्गा देवी मंदिर गीता एनक्लेव बैंक कॉलोनी कृष्णा नगर मथुरा फोन नंबर 9411257286,7417935054
सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
सोमवार, 28 सितंबर 2020
सूर्योदय: 06:27
सूर्यास्त: 05:50
चन्द्रोदय: 16:32
चन्द्रास्त: 03:38
अयन दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: शरद
शक सम्वत: 1942 (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 2077 (प्रमादी)
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वादशी 20:58 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 22:39 तक
योग धृति 19:16 तक
करण बव 08:19 तक
बालव 20:58 तक
॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य कन्या
चंद्र कुम्भ (09:40 से)
मंगल मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
बुध तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु वृष
केतु वृश्चिक
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त 11:43 से 12:31
अमृत काल 11:28 से 13:11
विजय मुहूर्त 14:07 से 14:54
गोधूलि मुहूर्त 17:54 से 18:18
निशिता मुहूर्तरात्रि 11:43 से 12:32
राहुकाल 07:38 से 09:08
राहुवास उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड 10:37 से 12:07
दुर्मुहूर्त 12:31 से 13:19
होमाहुति शनि
दिशाशूल पूर्व
नक्षत्र शूल
अग्निवास पृथ्वी
चन्द्र वास दक्षिण 09:41 से पश्चिम
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
दक्षिण-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
तिथि विशेष
पंचक आरंभ 09:40 से आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज 22:39 तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (गो, सा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय लग्न मुहूर्त
कन्या 05:20 से 07:38
तुला 07:38 से 09:59
वृश्चिक 09:59 से 12:18
धनु 12:18 से 14:22
मकर 14:22 से 16:03
कुम्भ 16:03 से 17:29
मीन 17:29 से 18:52
मेष 18:52 से 20:26
वृषभ 20:26 से 22:21
मिथुन 22:21 से 00:36
कर्क 00:36 से 02:57
सिंह 02:57 से 05:16
पंचक रहित मुहूर्त
शुभ – शुभ 06:09 से 07:38
रोग – अमंगल 07:38 से 09:59
शुभ – शुभ 09:59 से 12:18
मृत्यु – विपत्ति 12:18 से 14:22
अग्नि – संकट 14:22 से 16:03
शुभ – शुभ 16:03 से 17:29
रज – अशुभ 17:29 से 18:52
अग्नि – संकट 18:52 से 20:26
शुभ – शुभ 20:26 से 20:58
रज – अशुभ 20:58 से 22:21
शुभ – शुभ 22:21 से 22:39
चोर – अनिष्ट 22:39 से 00:36
शुभ – शुभ 00:36 से 02:57
रोग – अमंगल 02:57 से 05:16
शुभ – शुभ 05:16 से 06:09
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े रहेंगे लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे लेकिन इस अवधि में लाभ की आशा आलस्य-प्रमाद की भेंट चढ़ेगी। इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। किसी से काम निकालना आज अत्यंत मुश्किल रहेगा। धन लाभ के लिये तरस सकते है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से आज सतर्क रहें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा परन्तु किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते है भ्रामक बातो में ना आये सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पूर्वार्ध में अशुभ समाचार मिलने से बेचैन रह सकते है। मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी। धन लाभ आकस्मिक लेकिन अल्प मात्रा में ही होगा।