घर के अंदर लगे बिजली मीटरों को किया बाहर, लगवाई मोटी केबिल

ब्रेकिंग न्यूज़

घर के अंदर लगे बिजली मीटरों को किया बाहर, लगवाई मोटी केबिल

मथुरा। अधिक बिजली चोरी वाले फीडर दरेसी पर बिजली विभाग ने सुधार की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। सुधार कार्य के साथ-साथ यहां घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी करने वालों में इस कार्य से खलबली मची रही।
शहर के कृष्णानगर बिजलीघर क्षेत्र में सुधार कार्य एवं बिजली चोरी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा है। पुराने तारों का हटवाने के साथ नई केबिल डलवाई जा रही हैं। इसी के साथ नगला पायसा आदि क्षेत्रों में घर के अंदर लगे मीटरों को बाहर किया जा रहा है। अंदर लगे मीटरों में गड़बड़ी की संभावना थी। मीटर में मोटी केबिल लगवाई जा रही है,जिससे उसे कोई काट न सके। मीटरों को बाहर करने में कई टीम लगी रहीं। एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी द्वारा इस कार्य का निरीक्षण कर कार्य कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की गई। एसडीओ ने प्रगति से एक्सईएन सचिन गुप्ता एवं एसई शहरी आंनद प्रकाश को अवगत कराया है। एसडीओ सोनी ने बताया कि कृष्णानगर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान के साथ-साथ सुधार कार्य भी जारी रही। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह बिजली उपकरणों से छेड़छाड़ न करें। मीटर से ही बिजली का उपयोग करें।

Spread the love