– फरह से लेकर मथुरा तक हाईवे पर रहे जाम के हालात
फरह। शादियों के सीज़न और कुछ जगह घटनाओं ने सडकों की सूरत को बदल दिया। हर जगह जाम के झाम का नजारा रहा।
देहात और शहरों में देव उठनी ग्यारस से मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। शहनाई की सुरीली गूंज भी लम्बे समय बाद सुनाई पडी। कोरोना के बढते खतरे को भी बिसार कर शादियों में उत्सुक दिखे लोग। फरह टोल पर वाहनों का जाम रहा तो नरहोली ओवरब्रिज पर वाहन जाम के कारन रेंग रेंग कर चल रहे थे। शहर में भी भीड का नजारा रहा।
