रक्तदान कर खुशी को दी गई श्रद्धांजलि से जरूरतमंदों की मायूसी होगी दूर

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा । जिले में रक्त की कमी को पूर्ण करने में प्रयासरत संस्था रक्तदाता फ़ाउंडेशन द्वारा बुधवार को स्वर्गीय ख़ुशी अग्रवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर कल्याण ब्लड बेंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ ख़ुशी के चित्र पर डा. राजीव गुप्ता एसीएमओ एवं डा. अनिल चौहान ने किया। एसीएमो ने बताया कि संस्था ने जिले में रक्त की कमी को काफ़ी हद तक दूर कर दिया हैं और जीवनदाता के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने संस्था के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
रक्तदाता फ़ाउंडेशन के कोर्डिंनेटर यतेंद्र फ़ौजदार ने बताया की शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। आईएमए अध्यक्ष डॉ अनिल चौहान और संयुक्त सचिव डॉ गौरव भारद्वाज ने भी रक्तदान किया।

संस्था ने कोरोना काल में समस्त जिले में 30 से ज़्यादा रक्तदान शिविर आयोजित किये हैं एवं अपनी उप शाखा ब्रज सहयोग फ़ाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदो को राशन, कपड़े, मास्क एवं ज़रूरी समान भी उपलब्ध कराया हैं।
रक्तदानियों को डा० अंशुल एवं डा० गौरव भारद्वाज ने प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया।
शिविर में मुख्य रूप से अमित भारद्वाज, सौरभ अरोरा, जितेंद्र शर्मा, डा. प्रीती गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में सागर अग्रवाल, अभय रावत, विष्णु चौधरी, उमा शंकर, वीर बहादुर, जितेंद्र सिह आदि ने रक्तदान किया।

Spread the love