मथुरा। मानव सेवा में समर्पित संस्था रक्तदाता फ़ाउंडेशन की उपशाखा ब्रज सहयोग फ़ाउंडेशन एवं कल्याण ब्लड बैंक द्वारा राष्ट्रीय बाल शिशु ग्रह मथुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्ष रक्तदाता फ़ाउंडेशन अमित गोयल ने बताया की जब हमें ज्ञात हुआ की बाल गृह में कुछ आवश्यक सामान की कमी हैं तो हमने अपने सदस्यों के सहयोग से पूर्ण करने की योजना बनायी।
अध्यक्ष ब्रज सहयोग यतेंद्र फ़ौजदार ने जानकारी देते हुए बताया की हमने आज एक वाशिंग मशीन,बच्चों के लिए खेलने के लिए खिलौने एवं खाने के लिए बंद पैकेट सामान उपलब्ध कराया हैं
अमित भारद्वाज ने फ़ाउण्डेशन के कार्यों की सरहाना की।
गोपाल खंडेलवाल एवं शुभम अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए मानव सेवा की अपील की।
कार्यक्रम में राहुल लवानिया,आशीष गोयल,सौरभ अरोड़ा,योगेश गोयल,इतिन गोयल, सचिन अग्रवाल, कृष्णा, कमलकांत, दिवाकर आदि सदस्य उपस्थित रहे।